SA20 : ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया इतिहास का दूसरा सबसे लम्बा छक्का, ब्रेट ली पीछे छूटे!
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 11:30 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए एसए20 मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे उंचा छक्का लगाते हुए मैदान में मौजूद दर्शकों सहित सभी को हैरान कर दिया। इसकी के साथ ही उन्होंने ब्रेट ली के अब तक के सबसे उंचे छक्के के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। ब्रेट ली ने यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया था जबकि स्टब्स ने सबसे उंचा छक्का टी20 लीग क्रिकेट में लगाया है।
तीसरे ओवर में मुलडर गेंदबाजी पर उतरे। पहली गेंद पर स्टब्स स्ट्राइक पर थे। पहली गेंद खाली निकलने के बाद दूसरी गेंद पर स्टब्स ने छक्के के लिए शॉट खेला। गेंद इतनी उपर गई की कमेंटेटर सहित सभी हैरान रह गया। यह सिक्स 132 मीटर उंचा था। इससे पहले ब्रेट ली ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 130 मीटर उंचा छक्का लगाया था। स्टब्स ने छोटी लेकिन तेज पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके 2 छक्कों की मदद से कुल 27 रन बनाए।
What a hit from Tristian Stubbs!!!!pic.twitter.com/Vw8Y8KxzsL
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 22, 2023
क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने वाले खिलाड़ी
शाहिद अफरीदी : 153 मीटर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013
ब्रेट ली : 130 मीटर बनाम वेस्टइंडीज, 2005
मार्टिन गुप्टिल : 127 मीटर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012
लियाम लिविंगस्टोन : 122 मीटर बनाम पाकिस्तान, 2021
कोरी एंडरसन : 122 मीटर बनाम भारत, 2014
मार्क वॉ : 120 मीटर बनाम न्यूजीलैंड, 1997
मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 के 19वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ए रॉसिंगटन (72) और जॉर्डन हरमन (59) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में डरबन सुपर जायंट्स की टीम 14.4 ओवर में मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत में इस्टन केप के गेंदबाज रूलोफ वैन डेर मर्व ने 6 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध