फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने नडाल को दी बधाई, कहा- अविश्वसनीय उपलब्धि है
punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 11:08 AM (IST)

पेरिस : किंग ऑफ क्ले के नाम से मशहूर राफेल नडाल ने रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में कैस्पर रुड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर रोलां गैरो में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 14वीं चैंपियनशिप और कुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद नडाल को विश्व भर से बधाईयां मिल रही हैं जिसमें एक और नाम शामिल हो गया है। कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने नडाल को फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई दी है।
To go out there and win a record 14th @rolandgarros & 22nd Grand Slam at the age of 36 is an incredible achievement.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 5, 2022
Congratulations @RafaelNadal! 🏆🎾 pic.twitter.com/MAxsEklfFQ
नडाल की जीत के बाद क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी के साथ नडाल की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, वहां जाना और 36 साल की उम्र में रिकॉर्ड 14वां फ्रेंच ओपन और 22वां ग्रैंड स्लैम जीतना एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, बधाई। सचिन के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग, पूर्व कोच रवि शास्त्री और हरभजन सिंह ने भी उन्हें इस बड़ी और खास उपलब्धि पर बधाई दी है।
A modern day Hercules who just will not melt in the hottest Claypot. Starts favourite to make it 15 only. Just insane. Salute forever @RafaelNadal @rolandgarros #Nadal #FrenchOpen pic.twitter.com/XXfMHRgmku
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 5, 2022
पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, आधुनिक युग का हरक्यूलिस जो सिर्फ गर्म मिट्टी के बर्तन में पिघलेगा नहीं। आपको सलाम।
King of clay.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 5, 2022
What a Champion.
NADAL
Number 14 at #RolandGarros pic.twitter.com/KAp3aUraoo
वहीं सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, किंग ऑफ क्ले, क्या चैंपियन है, नडाल। रोलैंड गारोस नंबर 14।
Casper Ruud-Already a true champion. He’ll be back! And Rafa, well Rafa is Rafa. Always down to earth, no matter what the outcome.Huge inspiration for the sporting world! I hope all youngsters were watching, especially the pre & post match respect between opponents & to the sport
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) June 5, 2022
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने ट्वीट किया, एक सच्चा चैंपियन। वह लौटेगा! और राफा तो राफा है। हमेशा जमीन से जुड़े रहें, चाहे परिणाम कुछ भी हो। खेल जगत के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा! मुझे आशा है कि सभी युवा देख रहे होंगे।
What a match that was. Dominated Ruud totally to lift the 14th French Open. @RafaelNadal you’re incredible! Congratulations 🎉 Keep ‘em titles coming 🔥 #RolandGarros pic.twitter.com/Re2XyPA6mx
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 5, 2022
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्विटर का नडाल की सहारा की और लिखा, "क्या मैच था। 14वें फ्रेंच ओपन को जीतने के लिए पूरी तरह से दबदबा बनाया। नजाल आप अविश्वसनीय हैं! बधाई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल