साइना और सिंधु का इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में हो सकता है आमना- सामना

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 03:31 PM (IST)

जकार्ता: ओलंपिक पदकधारी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में एक दूसरे के आमने सामने हो सकते हैं। विश्व चैम्पियन सिंधु और गत चैंपियन साइना ने सत्र के पहले टूर्नामेंट मलेशिया मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन दोनों का सफर क्वार्टर फाइनल में सीधे गेम में हार से समाप्त हुआ। 

PunjabKesari
भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों को अगर यहां खिताब जीतना है जो अपने प्रदर्शन में और सुधार करना होगा। मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में सिंधु  को ताई जु यिंग जबकि साइना को स्पेन की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन से पराजय का सामना करना पड़ा था। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु जापान की आया ओहोरि के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी। सिंधु  ने पिछले सप्ताह ओहिरि को दूसरे दौर के मुकाबले में हराया था। सानिया का सामना भी एक जापानी खिलाड़ी से होगा। शुरूआती दौर में उन्हें सायाका ताकाहाशी की चुनौती से पार पाना होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के पहले मुकाबले में जीतने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो दूसरे दौरे में दोनों एक-दूसरे के आमने सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों के बीच यह पांचवां मुकाबला होगा जहां जीत हार में साइना का पलड़ा 3-1 से भारी है। 

अन्य भारतीयों में मलेशिया मास्टर्स के पहले दौर में बाहर होने वाले किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रहुस्तावितो के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। विश्व चैम्पिनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत भी मलेशिया ओपन में पहली चुनौती से पार पाने में नकाम रहे थे। यहां पहले दौर में उनके सामने आठवीं वरीयता प्राप्त चीन के शी युकी की मुश्किल चुनौती होगी। मलेशिया मास्टर्स में विश्व नंबर एक जापान के केंटो मोमोटा से पहले और दूसरे दौर में हार का सामना करने वाले पारूपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय स्थानीय खिलाड़ियों क्रमश: एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग और जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला खेलेंगे। समीर वर्मा के सामने पहले दौर में अनुभवी टामी सुगियार्तो की चुनौती होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News