साइना नेहवाल-परुपल्ली कश्यप हिमाचल में खोलेंगे एकेडमी, राज्यपाल से मिले
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 08:34 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि शटलर साइना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक मुलाकात के दौरान हिमाचल में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा व्यक्त की है। दत्तात्रेय ने ट्वीट किया- साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने हिमाचल में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा व्यक्त की।
इससे पहले दिन में, दंपति ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि नेहवाल और कश्यप ने उनके आवास पर ‘शिष्टाचार भेंट’ की।
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap calls on,
— Bandaru Dattatreya (@Dattatreya) November 15, 2020
Express desire to open badminton academy in Himachal pic.twitter.com/npTuCA9fHZ
ठाकुर ने ट्वीट में लिखा- देवभूमि हिमाचल पहुंचने पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज, नेहवाल ने हमारे आधिकारिक निवास, ओकोवर, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। मुझे यकीन है कि आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता पसंद करेंगे और आपकी यात्रा यादगार होगी।
Thank u so much for the blessings 🙏🙏 @Dattatreya sir ☺️ pic.twitter.com/XHYOKHIRdi
— Saina Nehwal (@NSaina) November 15, 2020
It was really nice to meet u sir 🙏🙏 @jairamthakurbjp pic.twitter.com/gupdR4CoSo
— Saina Nehwal (@NSaina) November 15, 2020