किसी महल से कम नहीं धोनी का घर, साक्षी ने शेयर की वीडियो

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 02:25 PM (IST)

नई दिल्लीः आईपीएल 2018 का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची पहुंच चुके हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने घर के अंदर की हरियाली और खूबसूरती को दिखाया है। रांची के रिंग रोड पर धोनी का यह शानदार फार्महाउस है। घर के अंदर जिम, पार्किंग और अलग से नेट प्रैक्टिस के लिए जगह भी बनाई गई है।

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


साक्षी के अपने इस वीडियो में फार्महाउस के अंदर का गार्डन दिखाया हैं। साक्षी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''Back home''। सात एकड़ से ज्यादा में फैले इस फार्महाउस में काफी हरियाली है। अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। करीब एक साल पहले धोनी का परिवार रांची में अपने पुराने घर को छोड़ नए फार्महाउस में शिफ्ट हो गया है। इसी साल अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर इस कार्यक्रम में परिवार के कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। मार्च में रांची में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंडुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर यहां ठहरे थे। धोनी ने अपने इस नए और आलीशान फॉर्म हाउस को रांची की खूबसूरत घाटियों के बीच बनवाया है।

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News