सानिया मिर्जा ने दिखाई बेटे इजान की झलक

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 05:18 PM (IST)

मुंबई : सानिया मिर्जा ने लंबे समय इंतजार के बाद आखिरकार अपने फैंस को बेटे इजान की झलक दिखा दी है। सानिया ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर बेटे की फोटो डाली है जिसमें वह लाइट ब्लू और सफेद रंग की टीशर्ट के साथ छोटा सा कैप पहने हुआ है। समाइल देते हुए इजान के लिए सानिया ने लिखा है कि भाग दौड़ भरी जिंदगी जीना मस्त होता है। अब यह समय आ गया है कि जब आप दुनिया को हैलो कहो। सानिया ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर शाम सवा चार बजे यह फोटो डाली थी। इसके बाद से करीब 7 हजार लाइक फोटो पर आ गए थे। लोगों ने कमेंट में जहां इजान को दुनिया के सबसे खूबसूरत बच्चे में से एक बताया है तो कईयों ने बच्चे के साथ सानिया की फोटो अपलोड करने की भी फरमाइश कर दी। 

sania-mirza-son-izhan-first-photo-come-out-now

शोएब मलिक ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर भी शेयर की फोटो

sania-mirza-son-izhan-first-photo-come-out-now

 

सानिया ने पहले भी सिर्फ दिखाई थी झलक

sania-mirza-son-izhan-first-photo-come-out-now
सानिया मिर्जा ने इससे पहले भी अपने ट्विटर अकाऊंट पर बेटे इजान की झलक दिखाई थी। रेड ड्रेस पहनी सानिया बेटे इजान मिर्जा मलिक को गोद में लिए नजर आ रही थी। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। सानिया ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है। कभी नहीं सोचा था घर छोडऩा इतना मुश्किल होगा। इजान से दूर होने के बाद और कड़ी मेहनत के बाद मैं बस जल्दी से वापस आना चाहती हूं। बता दें कि शोएब और सानिया ने आठ साल पहले शादी की थी। सानिया और शोएब बेटे का अल्लाह का तोहफा मानते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News