IND vs NZ : इस समय सफेद गेंद की क्रिकेट में सैंटनर सर्वश्रेष्ठ स्पिनर : डेरिल मिशेल
punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 04:55 PM (IST)

रांची : न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिशेल का मानना है कि कार्यवाहक टी20 कप्तान मिशेल सैंटनर इस समय सफेद गेंद के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सैंटनर ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर दो विकेट झटके जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 21 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। सैंटनर ने शानदार स्पैल डाला और पावरप्ले में सूर्यकुमार यादव को मेडन ओवर फेंककर रन गति पर लगाम लगाई।
डेरिल मिशेल को 30 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेलने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वह इस समय सफेद गेंद के विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। सैंटनर ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का विकेट झटका जिन्होंने इससे पहले वनडे श्रृंखला में भारत की 3-0 की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
डेरिल मिशेल ने कहा कि वह (सैंटनर) अपनी काबिलियत साबित करता रहा है। यह उसका विशेष स्पैल था जिसने हमें जीत की स्थिति में पहुंचाया। वह यह लंबे समय से करता आ रहा है, हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारी टीम में है। स्पिनरों के लिए मददगार रांची की पिच पर न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने 5 विकेट झटके। इस पर उन्होंने कहा कि स्पिनरों से निश्चित रूप से क्रीज पर काफी परेशानी हो रही थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

आज से Bokaro और Hazaribagh के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे BJP प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई