पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी सरफराज अहमद की बायोग्राफी

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 05:03 PM (IST)

खेल डैस्क : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के नाम पर बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। उनकी बायोग्राफी पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी। उनकी बायोग्राफी को चौथी क्लास की उर्दू बुक में शामिल हुई है। उक्त फैसला पाकिस्तान की सिंध प्रांत की सरकार ने लिया है जिस पर सरफराज अहमद ने उनका आभार प्रकट किया है। सरफराज की पत्नी खुशबख्त ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। 

सरफराज ने भी ट्विटर उस किताब की एक तस्वीर शेयर कर लिखा-धन्यवाद, ये मेरे लिए काफी बड़ा सम्मान है। एक रोल मॉडल के तौर पर हमारा काम बच्चों को प्रेरित करना है। मैं हमेशा इसकी कोशिश करता रहूंगा। बता दें कि सरफराज की ही कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम ने फाइनल मुकाबले में भारत को 180 रनों से बुरी तरह हराया था और मुकाबला अपने नाम किया था। इसके बाद सरफराज अहमद पाकिस्तान के काफी बड़े स्टार बन गए थे।

यही नहीं 2006 के अंडर-19 वल्र्ड कप में भी सरफराज पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के बाद 2019 विश्व कप में उनसे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। सरफराज के फैसलों की खूब निंदा हुई जिसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News