क्या सैथ राॅलिंस Money in the Bank में डिफेंड करेंगे इंटरकाॅन्टिनेंटल चैंपियनशिप

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 10:34 AM (IST)

नई दिल्लीः सभी फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि क्या सैथ राॅलिंस मनी इन द बैंक में अपनी इंटरकाॅन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। जी हां WWE ने एलान कर दिया है कि सैथ अपने खिताब को पीपीवी में इलायस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस हफ्ते की राॅ में इन दोनों की दुश्मनी को देखा गया था। रैसलमेनिया 34 के बाद सैथ लगातार अपना टाइटल डिफेंड कर रहे हैं।

इस हफ्ते की राॅ में सैथ रॉलिंस और जिंदर महल के मैच से पहले सैथ ने एंट्री की थी, उस वक्त इलायस अपना प्रोमो कर रहे थे तभी सैथ रॉलिंस ने उन्हें वहां से जाने को बोला। इसी बात का बदला इलायस ने मैच के बाद लिया। जब सैथ और जिंदर महल का मैच हो रहा था तब जिंदर पर सैथ ने काफी अटैक किया, जिदंर की हालत खराब थी। इस बीच सैथ रॉलिंस ने चेयर से जिंदर पर अटैक कर दिया। मैच तो डिसक्वालीफाई हुआ लेकिन सैथ रॉलिंस कमेंट्री टेबल पर चढ़कर खुद को बेस्ट साबित कर रहे थे। इस दौरान इलायस पीछे से आए उन्होंने जबरदस्त तरीके से गिटार दे मारा। सैथ रॉलिंस को उसके बाद ऑफिशियल्स की मदद से बैकस्टेज ले जाया गया।

सैथ ने रैसलमेनिया 34 में में फिन बैलर और द मिज को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर खिताब को जीता और WWE में अपना ग्रैंड स्लैम पूरा किया। उसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में डिफेंड किया फिर बैकलैश पीपीवी में एक बार फिर से द मिज पर जीत दर्ज की।  इस दौरान सैथ रॉलिंस ने कई बार रॉ के सुपरस्टार्स को टाइटल के लिए ओपन चैलेंज किया और हर बार सैथ रॉलिंस ने जीत का स्वाद चखा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News