Asia cup final : कैच पकड़ते टकराए शादाब खान और आसिफ अली, गेंद छिटककर हो गई बाऊंड्री पार, Video

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 10:52 PM (IST)

खेल डैस्क : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंकाई प्लेयर भानुका राजपक्षे को 19वें ओवर में जीवनदान मिला जब बाऊंड्री रोप पर कैच पकडऩे को खड़े शादाब खान और आसिफ अली आपस में टकरा गए। कैच तो छूटा ही गेंद भी बाऊंड्री लाइन के पार जा गिरी। इससे श्रीलंका को सिक्स मिल गया। वहीं, कड़ी टक्कर के बाद शादाब को उपचार के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। देखें वीडियो-

दरअसल हुआ यूं कि मोहम्मद हसनैन गेंदबाज कर रहे थे। उन्होंने राजपक्षे को एक सीधी गेंद फेंकी जिसपर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने गेंद हवा में उड़ा दी। ऐसा लग रहा था कि बाऊंड्री रोर पर खड़े आसिफ अली इसे आसानी से पकड़ लेंगे तभी शादाब बीच में आ गए। वह कैच पकडऩे के चक्कर में सीधा आसिफ की छाती में जा लगे। इससे गेंद दोनों के हाथों से छूटकर बाऊंड्री रोप से पार जाकर गिर गई। राजपक्षे ने जीवनदान का फायदा उठाया और अंतिम ओवर में 15 रन बनाकर श्रीलंका को 171 के स्कोर तक ला खड़ा किया।

मैच की बात की जाए तो श्रीलंकाई टीम की शुरूआत पहले खेलते हुए खराब रही थी। निसांका 8, कुसल मेंडिस 0 तो गुणाथिलके 1 रन बनाकर आऊट हो गए थे। राजपक्षे ने यहां 45 गेंदों में 71 रन बनाकर श्रीलंका को 171 रन तक पहुंचाया। हसरंगा ने भी 36 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की बदौलत जोरदार वापसी की लेकिन लगातार गिरते विकेट के कारण उनके लिए जीत की डगर मुश्किल होती गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News