द ग्रेट खली के शार्गिद की मौत, FB Live आकर ससुरालियों पर लगाया था इल्जाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 07:14 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के उत्तम नगर में द ग्रेट खली की रैसलिंग अकादमी सीडब्ल्यूई से निकले रेसलर शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं लेकिन इस दौरान शुभम का फेसबुक लाइव किया गया वीडियो जरूर चर्चा में हैं। इस वीडियो में शुभम अपने ससुराल वालों पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पृथ्वी के ससुराल से उनका शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

The Great Khali, Facebook Live, CWC,  शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह, Shubham aka Rao Prithvi Singh, Wrestling news in hindi, sports news

शुभम के परिवार वालों ने उनके ससुराल के लोगों पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि शुभम ने खुद जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड की थी। शुभम इन दिनों ससुराल में ही थे, उनका ससुराल वालों से विवाद भी चल रहा था। मामला तब बढ़ा जब शुभम ने फेसबुक लाइव आकर ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि ससुराल वाले उन्हें उनकी 8 माह की बच्ची नहीं दे रहे। शुभम की 15 मार्च 2021 को दिल्ली के उत्तम नगर की सुरभि से शादी हुई थी जिससे उनकी एक बेटी है। 

The Great Khali, Facebook Live, CWC,  शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह, Shubham aka Rao Prithvi Singh, Wrestling news in hindi, sports news
मामले संबंधी शुभम के जीजा जय प्रकाश का कहना है कि वह सिंगापुर में आयोजित एक प्रोफेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता जीतकर लौटा थे। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कई दिग्गज पहलवानों को मात दी थी। इसी प्रतियोगिता में उसे डेढ़ करोड़ रुपए मिले थे। इसी कारण शुभम और सुरभि में झगड़ा रहता था। शुभम अपने बेटी से मिलने का बोल ससुराल गया था। वहां उसे जहर खिला दिया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News