इस लीग में दिखेगा ‘गब्बर’ का जलवा, शादी के बाद मैदान पर वापसी को तैयार शिखर धवन
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:57 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ Shikhar Dhawan ने 21 फरवरी को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सोफी शाइन से शादी रचाई। शादी के अगले ही दिन उन्होंने मैदान पर वापसी का ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। धवन अब बिग क्रिकेट लीग (BCL) के दूसरे सीजन में खेलते नजर आएंगे।
BCL सीजन-2 में यूपी ब्रिज स्टार्स से खेलेंगे
धवन BCL सीजन-2 में ‘यूपी ब्रिज स्टार्स’ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके जुड़ने से टीम को अनुभव, स्टार पावर और मजबूत नेतृत्व मिलेगा। लीग के पहले सीजन में भी धवन ने खासा ध्यान खींचा था और अब दूसरे सीजन में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।
कब और कहां होगा टूर्नामेंट?
बिग क्रिकेट लीग का आयोजन ग्रेटर नोएडा के Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में किया जाएगा।
16 फरवरी 2026: BCL ऑक्शन
11 मार्च 2026: टूर्नामेंट की शुरुआत
22 मार्च 2026: फाइनल मुकाबला
स्थानीय फैंस के लिए खास बात यह है कि धवन अपने ही शहर नोएडा में खेलते नजर आएंगे।
टीम को धवन से बड़ी उम्मीदें
यूपी ब्रिज स्टार्स मैनेजमेंट का मानना है कि धवन का नेतृत्व और मैच जिताने की क्षमता टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत बनाएगी। उनकी मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को भी सीखने का मौका मिलेगा।
क्या है बिग क्रिकेट लीग (BCL)?
BCL एक अनोखा मंच है जहां गली-मोहल्लों में खेलने वाले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सितारों के साथ खेलने का मौका मिलता है।
इस लीग में डॉक्टर, इंजीनियर, दुकानदार, वकील, किसान या उद्यमी भी बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा कर सकते हैं — यानी सपनों को सच करने का बड़ा प्लेटफॉर्म।

