श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में ठोका शतक, रोहित के बाद किया ये कमाल

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 11:34 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर ने दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी को शतक में बदला और डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। अय्यर टेस्ट खेलने वाले 303वें भारतीय क्रिकेटर हैं। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान कुल 171 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। वह टिम साउथी की गेंद पर विल यंग के हाथों कैच आउट हुए। 

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक 

श्रेयस अय्यर
16वें भारतीय
डेब्यू इनिंग पर 13वें भारतीय
घर में 10वें भारतीय
कानपुर में दूसरे खिलाड़ी (गुंडप्पा विश्वनाथ के बाद)

टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले अंतिम तीन भारतीय रोहित, पृथ्वी शॉ और अब अय्यर हैं और ये सभी मुंबई से हैं!

टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारतीय

वीरेंद्र सहवाग (2001)
सुरेश रैना (2010)
शिखर धवन (2013)
रोहित शर्मा (2013)
पृथ्वी शॉ (2018) 
श्रेयस अय्यर (2021)* 

टेस्ट डेब्यू में नंबर 5 या उससे नीचले क्रम पर शतक लगाने वाले भारतीय

वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका
सुरेश रैना बनाम श्रीलंका
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज
श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड* 

डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने वाले भारतीय

1955 : कृपाल सिंह
1964 : हनुमंत सिंह
1984 : मो. अजहरुद्दीन
2001 : वीरेंद्र सहवाग
2018 : पृथ्वी शॉ
2021 : श्रेयस अय्यर*

डेब्यू मैच में टेस्ट शतकों की संख्या 

20: इंग्लैंड
20: ऑस्ट्रेलिया
16: भारत*
15: वेस्टइंडीज
13: पाकिस्तान
12: न्यूजीलैंड
06: दक्षिण अफ्रीका
04: श्रीलंका
03: बांग्लादेश 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News