शुभंकर पुर्तगाल मास्टर्स में 24वें स्थान पर खिसके

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 09:52 PM (IST)

विलामोरा (पुर्तगाल) : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पुर्तगाल मास्टर्स के दूसरे दौर में यहां पार 71 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर खिसक गये। तेइस साल के इस गोल्फर ने पहले दौर में चार अंडर 67 का शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर था। शुभंकर के दूसरे दौर के आखिरी नौ होल में निराशाजनक प्रदर्शन किया जहां उन्होंने तीन बोगी और एक डबल बोगी की। दो दौर के खेल के बाद उनका कट पाना लगभग तय है। दक्षिण अफ्रीका के ब्रांडोन स्टोन (66, 66) 10 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News