प्राग मास्टर्स शतरंज : गुकेश जॉर्डन से हारे , दिव्या को चीन की जु जिनर नें दी मात

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:40 PM (IST)

प्राग, चेक गणराज्य (निकलेश जैन) भारत के लिए प्राग शतरंज फेस्टिवल में तीसरा राउंड बेहद ख़राब बीता जब भारत के चार खिलाड़ियों में से तीन को हार का सामना करना पड़ा . मास्टर्स वर्ग में खिताब के प्रबल दावेदार विश्व चैंपियन डी गुकेश जिन्होंने लगातार दो ड्रा के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी उन्हें तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वान फारेस्ट से हार का सामना करना पड़ा , गुकेश नें काले मोहरो से खेलते हुए रूई लोपेज ओपनिंग में एक तेज आरम्भ किया पर खेल की 17वीं चाल में उन्होंने वजीर की चाल चलते हुए एक बड़ी भूल की और जॉर्डन नें अपने हाथी को गुकेश के घोड़े के बदले क़ुर्बान करते हुए केंद्र से हमला कर दिया और इसके बाद गुकेश की स्थिति ख़राब हो गई हालांकि एंडगेम में गुकेश के पास बराबरी हासिल करने का मौका था पर वह ऐसा नहीं कर पाए और 48 चालों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा । वहीं मास्टर्स वर्ग में भारत के अरविंद चितम्बरम नें ईरान के परहम मघसूदलू से ड्रा खेला । चैलेंजर वर्ग में भारत के दिव्या देशमुख को कैंडिडेट के पहले उनकी प्रतिद्वंदी चीन की जु जिनर से हार का सामना करना पड़ा है जबकि सूर्या शेखर गांगुली को चेक गणराज्य के नेमेक जैच्यम से हार का सामना करना पड़ा . 9 राउंड के इस टूर्नामेंट में अब छह राउंड और खेले जाने बाक़ी है .


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News