अनलकी : IPL में दूसरी बार शतक से चूके शुभमन गिल, विराट की हुई बराबरी

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 10:27 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शतक से चूक गए। गिल ने 55 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन एक फुल टॉस गेंद पर रिंकु सिंह को कैच थमा बैठे। यह दूसरा मौका था जब गिल आईपीएल में 90 के दशक में आउट हुए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में दो या अधिक बार 90 के दशक में आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस सूची में रुतुराज गायकवाड़ (3 बार) पहले नंबर पर हैं।

 

 


इससे पहले 2022 में गिल पंजाब किंग्स के खिलाफ 96 रन पर आउट हुए थे। सोमवार की 90 रन की पारी ने गिल को आईपीएल 2025 में 300 रन के आंकड़े को पार करने में मदद की। अब उनके नाम 8 पारियों में 153.26 की स्ट्राइक रेट से 305 रन हैं, जिसके साथ वह ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में 7वें स्थान पर पहुंच गए। गिल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले साई सुदर्शन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 36 गेंदों पर 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन की मजबूत साझेदारी की। सुदर्शन की लगातार शानदार फॉर्म ने उन्हें 8 पारियों में 152.18 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया। 


आईपीएल में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटी
रुतुराज गायकवाड़ – 3 बार
ग्लेन मैक्सवेल – 3 बार
डेविड वार्नर – 3 बार
क्रिस गेल – 2 बार
फाफ डु प्लेसिस – 2 बार
विराट कोहली – 2 बार
शुभमन गिल – 2 बार
केएल राहुल – 2 बार


ऐसी रही गुजरात की पारी
गुजरात टाइटंस की ओर से साईं सुदर्शन के साथ शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए और दोनों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। दोनों ने एक जैसी स्ट्राइक रेट के साथ अपने अर्धशतक पूरे किए। साई जिन्होंने 36 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। 13वें ओवर में रसेल की गेंद पर गुरबाज के हाथों कैच आऊट हो गए। साईं ने अब ऑरेंज कैप के भी दावेदार हो गए हैं। इसके बाद शुभमन गिल शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 55 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आऊट हो गए। राहुल तेवतिया पर 0 पर आऊट हो गए तो जोस बटलर ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाकर स्कोर 198 तक ले गए। शाहरुख खान ने 5 गेंदों पर 11 रन बनाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News