शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर, राशिद खान ने बताया क्या है दिक्कत
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 07:54 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मैच में टॉस करने नहीं आए और ना ही वह 9वें मैच में प्लेइंग XI का हिस्सा हैं। उनकी जगह राशिद खान को कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने टॉस से समय बताया कि गिल को क्या दिक्कत है और वह राजस्थान के खिलाफ क्यों नहीं खेलने आए।
दरअसल, गिल की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह मैच में नहीं खेल रहे हैं। राशिद खान ने टॉस के बाद कहा, 'खैर, हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। विकेट ताजा है और मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाजों को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन अब तक हम टॉस के नतीजे से काफी खुश हैं। गिल को मांसपेशियों में थोड़ी खिंचाव की दिक्कत हुई है, उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे।'
राशिद ने आगे कहा, 'KK (कुमार कुशाग्र) अपना पहला मैच खेल रहे हैं और मैं उन्हें खेलते देखने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि (पिछले मैच में) हमने अच्छा क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि पिछले मैच में भी मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में सुधार करने की जरूरत है। और हमने मीटिंग्स में इस बारे में काफी चर्चा की है; अब हमें बस यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और अपना 100% देना है। इसलिए मुझे लगता है कि पिछले मैच में भी हमने सचमुच बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हम उस मैच से सकारात्मक बातें सीखेंगे और अपने खेल में अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाते रहेंगे।'
प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स : कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

