कैरिबियन प्रीमियर लीग में फिर हुई छक्कों की बरसात, गेल पर भारी पड़े मुनरो

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्ली : कैरिबियन प्रीमियर लीग के तहत एक बार फिर से किंग्स्टन के मैदान पर छक्कों की बरसात देखने को मिली। दरअसल लीग के तहत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और जमैका तलावास के बीच मैच खेला जा रहा था। ट्रिनबागो ने पहले खेलते हुए पी सिमंस के 86 तो सुनील नरेन के 20 रनों की बदौलत शानदार शुरुआत की। सिमंस तो इस दौरान अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। 


सिमंस ने अपने साथी कोलिन मुनरो के साथ मिलकर भी जमायका के गेंदबाजों को खूब धोया। दोनों ने 56 गेंदों में 124 रनों की साझेदारी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुनरो तो इस दौरान अहग ही रंग में नजर आए। उन्होंने 50 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। वहीं, कैरोन पोलार्ड ने भी अपने नाम के अनुरूप इस मैच में 17 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।


ट्रिनबागो से मिले 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमायका टीम की  शुरुआत शानदार रही। कप्तान क्रिस गेल ने डी फिलिप्स के साथ मिलकर पहले सात ओवरों में ही स्कोर 88 रन पर ला खड़ा किया। गेल ने 24 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए तो वहीं, फिलिप्स ने 32 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। इन दोनों के आऊट होने के बाद जमायका का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। लिहायजा जमैका की टीम 41 रन से मैच हार गई। 


मैच के दौरान दर्शकों को छक्कों की भी बरसात देखने के मिली। पहले खेलते हुए ट्रिनबागो के बल्लेबाजों ने जहां 17 छक्के लगाए तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे जमायका के बल्लेबाजों ने भी 18 छक्के लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस तरह मैच में कुल 35 छक्के लगे। इससे एक दिन पहले खेले गए मैच में कुल 37 छक्के लगे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News