SRH vs RR, IPL 2026 : ईशान किशन शतक से चूके, हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 217 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 09:24 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 91 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।
हैदराबाद की शुरुआत खराब रही क्योंकि अभिषेक शर्मा (0) पहली गेंद पर आउट हो गए। लेकिन ईशान और ट्रेविस हेड ने 55 रन की साझेदारी कर जोश जगाया जिसे हैड के आउट होने के बाद ईशान ने कायम रखा और हेनरिक क्लासेन ने स्कोर 200 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। ईशान ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 40 रन की प्रभावी पारी खेली जिसमें एक चौका और 3 छक्के थे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके जबकि संदीप शर्मा, तुशार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट झटका। अब राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

