अपना लग्जरी घर किराए पर दे रहे स्टीव स्मिथ, जानें कितना है रेंट

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 05:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विश्व के नम्बर 2 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना लग्जरी घर किराए पर दे रहे हैं। सिडनी में मौजूद इस घर का 2 सप्ताह का किराया 2000 ऑस्ट्रेलियाई डाॅलर (94,970 रुपए) रखा गया है। स्मिथ ने तीन बेडरूम और बाथरूम वाले इस घर को साल 2015 में 2 मिलियन डाॅलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसे पूरी तरह से बदला। 

स्मिथ के इस चमचमाते घर में काले रंग से सजावट की गई है। घर में एक ओपन रसोईघर और डायनिंग (खाना खाने वाली जगह) एरिया भी है। स्मिथ ने इस घर में लेमिनेडिड फ्लोरिंग की है और साथ ही बड़े स्लाइड होने वाले कांच के दरवाजे लगे हैं जिस कारण घर के अंदर प्राकृतिक रोशनी आती है। इस घर के हर कमरे से सिडनी हार्बर ब्रिज दिखाई देता है। 

स्मिथ का ये घर उसके लग्जरी होम कलेक्शन में से एक है। स्मिथ ने साल 2018 में इस घर को किराए पर देने के लिए जो राशि कही थे ये उससे 250 डाॅलर कम है। हालांकि 2019 में इस घर के किराए के लिए जो राशि सामने आई थी वह इससे 10 डाॅलर ज्यादा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News