इस भारतीय खिलाड़ी की 10-6-6-5 की मैजिक फिगर ने सबको कर दिया था हैरान, क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 10:18 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के उस करिश्मे को को लोग आज भी याद करते हैं जिनसे वनडे क्रिकेट में खलबली मचा दी थी। 1999 भारतीय टीम जब नैरोबी के मैदान पर साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही थी तब भारतीय स्पिनर सुनील जोशी ने 10-6-6-5 की मैजिक फिगर के साथ सबको हैरान कर दिया था। जोशी की इस बॉलिंग के दम पर भारतीय टीम ने पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को महज 117 रन पर रोक लिया था। जवाब में भारतीय टीम ने महज 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली थी। 
 

जोशी के शिकार
17 डिपेनार बोल्ड जोशी
18 हर्षल गिब्स कैच द्रविड़ बोल्ड जोशी 
2 हैंसी क्रॉन्जे कैच रमेश बोल्ड जोशी 
1 जोंटी रोंडस कैच चोपड़ा बोल्ड जोशी
0 शॉन पॉलक कैच द्रविड़ बोल्ड जोशी

अभी यूपी की रणजी टीम के हैं कोच

20 year complete of sunil joshi best ODI figure of 10-6-6-5 against SA
जोशी अभी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की रणजी टीम के कोच हैं। यूपीसीए ने बीते दिनों उन्हें एक वर्ष के लिए कोच बनाया था। वे विजय हजारे ट्राफी में यूपी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उप्र की रणजी टीम के कोच रह चुके है जिनमें वेंकटेश प्रसाद और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है।

 

जोशी का रिकॉर्ड

20 year complete of sunil joshi best ODI figure of 10-6-6-5 against SA
जोशी कर्नाटक के रहने वाले है। वह भारत के लिए 15 टेस्ट में 41 विकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे में 69 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2001 को खेला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News