...और धुआं निकाल दिया, जानें क्यों हो रही है सुरेश रैना के इस 6 की तारीफ

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 06:49 PM (IST)

नई दिल्ली : यूएई में आईपीएल 2021 का शेष सत्र शुरू होने से पहले ही कई टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स जोकि आई.पी.एल. 2021 के प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर हैं, भी यूएई के मैदानों पर जमकर प्रैक्टिस कर रही है। बीते दिनों चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। प्रैक्टिस कर रहे रैना एक लंबा छक्का लगाते दिख रहा है जोकि बैकग्राऊंड में बजते मूवी रॉकस्टार के गाने फिर से उड़ चला... के साथ और भी अच्छा लगता है।

बहरहाल, क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो को एक और यूनीक कारण के चलते भी पसंद किया है। यह कारण है बॉल लैंड करने के बाद धुएं का उठना। दरअसल, रैना ने जिस जगह पर छक्का मारा था वहां गेंद गिरने के बाद धुआं उठा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- मिस्टर आई.पी.एल. रैना ने आखिरकार गेंद को धुआं निकालकर रख दिया। एक ने लिखा- जोरदार हिटिंग।

View this post on Instagram

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

बता दें कि आई.पी.एल. 2020 का सत्र जितना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खराब था। उतना ही अच्छा सत्र 2021 रहा। 2020 सत्र में चेन्नई पहली बार प्लेऑफ में पहुंच नहीं पाया था। लेकिन 2021 के पहले सत्र में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News