IPL 2026 : संजू सैमसन के लिए सुरेश रैना की सलाह, CSK के लिए इस नंबर पर उतरना रहेगा फायदेमंद

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 03:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय बल्लेबाज Suresh Raina का मानना है कि Sanju Samson को Chennai Super Kings (CSK) के लिए Indian Premier League 2026 में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। रैना के अनुसार यह पोजिशन टीम की बल्लेबाजी को बेहतर संतुलन दे सकती है और टॉप ऑर्डर तथा मिडिल ऑर्डर के बीच मजबूत कड़ी का काम करेगी।

T20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे Samson

संजीव सैमसन आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म के साथ उतरने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

सैमसन ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। इन पारियों की बदौलत उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

Ruturaj और Ayush कर सकते हैं ओपनिंग

रैना का मानना है कि सीएसके को ओपनिंग में Ruturaj Gaikwad और Ayush Mhatre को मौका देना चाहिए, जबकि सैमसन को नंबर-3 पर उतारना बेहतर रहेगा।

उनके मुताबिक, अगर सैमसन नंबर-3 पर आते हैं तो इसके बाद Dewald Brevis नंबर-4 और Shivam Dube नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इससे टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आएगा।

विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं Samson

रैना ने यह भी कहा कि सैमसन सीएसके के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इससे अनुभवी कप्तान MS Dhoni पर दबाव कम होगा।

उनके अनुसार धोनी संभवतः बल्लेबाजी में आखिरी ओवरों में ही नजर आएंगे, इसलिए टीम के लिए जरूरी है कि मध्यक्रम में सैमसन जैसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद रहे जो पारी को संभाल सके।

RR से ट्रेड होकर CSK में पहुंचे Samson

संजीव सैमसन को आईपीएल 2026 से पहले Rajasthan Royals से ट्रेड के जरिए सीएसके में शामिल किया गया है। इस ट्रेड में सीएसके के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja और इंग्लैंड के खिलाड़ी Sam Curran राजस्थान रॉयल्स में गए थे।

सैमसन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 177 मैचों में 4707 रन बनाए हैं और लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News