IND vs SA T20 : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा मैक्सवेल का बड़ा रिकाॅर्ड, गंभीर को भी पछाड़ा

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 10:01 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क :  साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक खेल देखने को मिला। सूर्यकुमार ने इस मैच में 277.27 की तेज स्ट्राइट रेट के साथ 22 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 5 ही छक्के शामिल रहे। वह शतक की ओर जा रहे थे, लेकिन रन आउट हो गए। हालांकि इस तेज पारी के दम पर उन्होंने एक खास मामले में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सेवल के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। 

दरअसल, सुर्यकुमार अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मैक्सवेल को पछाड़ यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले मैक्सवेल ने 604 गेंदों में 1000 रन पूरे करने का काम किया था, लेकिन अब सुर्यकुमार यादव ने महद 573 गेंदों में ही 1000 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन पूरे कर लिए हैं।


सबसे कम गेंदों में 1000 T20I रन-
573 गेंदें सूर्यकुमार यादव (स्ट्राइक रेट 174) *
604 गेंदें ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइक रेट 166)
635 गेंदें कॉलिन मुनरो (स्ट्राइक रेट 157)
640 गेंदें एविन लुईस (स्ट्राइक रेट 156)
654 गेंदें थिसारा परेरा (स्ट्राइक रेट 153)

PunjabKesari

गंभीर को भी पछाड़ा
इसके अलावा सुर्यकुमार ने सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में पूर्व हमवतन ओपनर गाैतम गंभीर को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, सुर्यकुमार ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। 

सबसे तेज अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-
12 गेंदें- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
18 गेंदें- केएल राहुल बनाम स्काॅटलैंड दुबई 2021
18 गेंदें- सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका गुवाहाटी 2022 *
19 गेंदें- गौतम गंभीर बनाम श्रीलंकाई नागपुर 2009
20 गेंदें- युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
20 गेंदें- युवराज बनाम एसएल मोहाली 2009


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News