T 20 Blast : क्रिस लिन ने मारा इतना लंबा सिक्स, स्टेडियम पार कर घर में जा गिरी गेंद
punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 06:16 PM (IST)

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार बल्लेबाज क्रिस लिन अभी इंगलैंड में चल रही टी-20 ब्लास्ट में सक्रिय हैं। नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलने वाले लिन ने बीते ही दिन लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेले गए मैच में महज 66 गेंदों में नाबाद 106 रन बना दिए। इस दौरान उनकी बल्ले से तीन छक्के और 12 चौके भी निकले। उनकी टीम 42 रन से विजयी रही।
@NorthantsCCC - we’ve got your ball 😂 pic.twitter.com/Bv1s5oR4g1
— cobbleysaint (@cobbleysaint) May 27, 2022
लिन ने बीते दिनों ही डरहम के खिलाफ भी 46 गेंदों में 82 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ छक्के और चार चौके निकले थे। इसी पारी के दौरान क्रिस लिन का एक बड़ा शॉट स्टेडियम पार कर एक घर में जा गिरा था। उक्त घटनाक्रम के बारे में तब पता चला जब एक लड़की ने सोशल मीडिया पर सिक्स वाली गेंद के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। मिडलैंड्स में वांटेज रोड मैदान के पास एक घर के पिछवाड़े में गिरी इस गेंद को हाथ में पकड़ी लड़की ने सोशल मीडिया पर लिखा- नॉर्थम्पटनशायर आपकी गेंद हमारे पास है।
बता दें कि लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी के दौरान क्रिस लिन के बल्ले से कई आकर्षक शॉट निकलते देखे गए थे। देखें वीडियो-
One word to describe this innings from Chris Lynn? 🤔
— Northamptonshire Steelbacks (@NorthantsCCC) June 2, 2022
106 Runs | 66 Balls | 12 Fours | 3 Sixes 💣 pic.twitter.com/oAU9R7kHJM