CSK vs SRH : पहली गेंद पर विकेट, शमी चोटिल न होते तो बनता यह अनोखा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 08:46 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। शमी ने आईपीएल इतिहास में चौथी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। 
 

शमी ने इन बल्लेबाजों को किया शिकार
जैक्स कैलिस (दुबई, 2014)  
केएल राहुल (वानखेड़े, 2022)  
फिल सॉल्ट (अहमदाबाद, 2023)  
शेख रशीद (चेन्नई, 2025)
यह सभी बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं। साल 2024 में शमी चोट के कारण आईपीएल खेल नहीं पाए थे। अगर वहां यह रिकॉर्ड बनाते तो वह 2022 से लेकर 2025 तक लगातार 4 साल यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाते।

 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

इम्पैक्ट सब : ट्रैविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन

 

ये 5 रिकॉर्ड भी है शमी के नाम
पावरप्ले का शहंशाह : आईपीएल 2023 में शमी ने पावरप्ले में 17 विकेट लिए, जो एक सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और मिचेल जॉनसन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
पर्पल कैप विजेता : 2023 में शमी ने 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती, जो उस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट थे।
अनोखा रिकॉर्ड भी : शमी ने 2022 में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए सभी 16 मैच खेले, लेकिन पूरे सीजन में एक भी बार बल्लेबाजी नहीं की, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ।
सीजन की पहली और आखिरी गेंद पर विकेट : आईपीएल 2022 में शमी ने सीजन की पहली गेंद पर केएल राहुल और आखिरी गेंद पर रियान पराग को आउट किया, जो एक अनोखा रिकॉर्ड है।
सबसे ज्यादा रन लुटाने का अवांछित रिकॉर्ड : 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शमी ने 4 ओवर में 75 रन दिए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News