T20 WC, SA vs SL : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 07:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्वकप का 25वां मैच सुपर 12 राउंड के ग्रुप 1 की दो टीमों दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच में शारजाह के मैदान में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 142 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से निसांका ने 72 रन की सर्वाधिक पारी खेली। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए शम्सी और प्रिटोरियस ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम ने डेविड मिलर की आखिरी ओवर में खेली गई धुआंधार पारी की बदौलत चार विकेट से  जीत हासिल कर ली।

द.अफ्रीका

  • आखिरी ओवर में द. अफ्रीका को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मिलर ने दो छक्के लगाकर अफ्रीका का रास्ता आसान कर दिया। 
  • दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट 96 के स्कोर पर लगा जब मार्कराम 20 गेंदों में 19 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। 
  • चमीरा ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरा झटका दिया। डिकॉक 12 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई कप्तान शनाका की शानदार थ्रो ने डुसेन की पारी को खत्म किया।
  • लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को रीजा हेंडरिक्स के रूप में पहला झटका लगा। हेंडरिक्स 11 रन पर चमीरा की गेंद पर आउट हुए। 

ये भी पढ़े - शमी को ट्रोल करने वाले को विराट कोहली ने लताड़ा, कहा- आलोचना निराशाजनक

ये भी पढ़े - डिकॉक ने टीम में वापसी पर घुटने के बल बैठ कर नस्लवाद का विरोध किया

श्रीलंका

  • आखिरी ओवर मे  नोर्त्जे ने चमीरा को 3 रन पर आउट किया। वहीं आखिरी गेंद पर कुमारा शून्य पर रन आउट हो गए।
  • करूणारत्ने को आउट कर प्रिटोरियस ने श्रीलंकाई टीम को 7वां झटका दिया। इसी ओवर में प्रिटोरियस ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे सलामी बल्लेबाज निसांका को आउट किया। निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
  • प्रिटोरियस ने श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को 11 रन पर आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई।  
  • अगले ही ओवर में शम्सी ने अविष्का फर्नांडों को आउट कर श्रीलंकाई टीम को चौथा झटका दिया। अविष्का 3 रन बनाकर आउट हुए। द.अफ्रीका की टीम को 5वीं सफलता भी शम्सी ने दिलाई। शम्सी ने हसरंगा को 4 रन पर आउट कर पवेलियन रवाना किया।
  • बल्लेबाजी के लिए आए भानुका राजपक्षा को तबरेज शम्सी ने खाता तक नहीं खोलने दिया और अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
  • इसके बाद निस्सांका और असलंका के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी पर रन चुरान के चक्कर में वह रन आउट हो गए। असलंका 21 रन बनाकर आउट हुए। 
  • पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और 20 रन पर पहला विकेट गिरा। नोर्त्जे ने कुसल परेरा को 7 रन पर आउट कर द. अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। 

हेड टू हेड 

दक्षिण अफ्रीका - 11
श्रीलंका - 5

प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

श्रीलंका : कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Related News