IND vs ZIM : सूर्यकुमार यादव ने यूं ठोके 10 गेंदों में 48 रन, टूटा 12 साल पुराना रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 04:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में एक बार फिर विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कहर देखने को मिला है। सूर्यकुमार ने रविवार को सुपर 12 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदाैलत भारत 5 विकेट पर 186 रन बना सका। इसी के साथ उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ जबरदस्त रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।

PunjabKesari

टूटा 12 साल पुराना रिकाॅर्ड
सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 244 की तेज स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 61 रन बनाए। इस दाैरान उन्होंने बाउंड्री के जरिए ही महज 10 गेंदों में 48 रन बटोर लिए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चाैके तो 4 छक्के जमाए। इसी के साथ सूर्यकुमार टी20 विश्व कप में अभी तक 100 से ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने 12 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ा है। 2010 में हुए टी20 विश्व कप में माइकल हसी ने 175.70 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, लेकिन अब उनसे आगे सूर्यकुमार निकल आए हैं।

T20 विश्व कप में 100 से ज्यादा खेलने वालों का सर्वोच्च स्ट्राइक रेट-
193.96 सूर्यकुमार यादव (2022) *
175.70 माइकल हसी (2010)
169.29 ल्यूक राइट (2012)
163.86 ग्लेन फिलिप्स (2022)
161.81 केविन पीटरसन (2007

PunjabKesari

भारत के लिए चाैथा तेज अर्धशतक
इसके अलावा सूर्यकुमार ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चाैथे बल्लेबाज बन गए हैं। युवराज सिंह पहले स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। 

टी20 विश्व कप (गेंदों) में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
18 केएल राहुल बनाम स्काॅटलैंड दुबई 2021
20 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
23 एसके यादव बनाम जिम मेलबर्न 2022

PunjabKesari

1000 हजार रन पूरे
सूर्यकुमार के इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे भी हो चुके हैं। वह 28 मैचों में 1026 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक व 9 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उनके नाम इस साल सबसे ज्यादा 59 छक्के भी दर्ज हैं। उनके बाद मोहम्मद रिजवान हैं जो 23 मैचों में 924 रन बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 731 रन हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News