विराट कोहली ने आज ही के दिन T20I में किया था डेब्यू, नाबाद पारी खेलकर दिलाई थी जीत

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 08:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क :  भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन 13 साल पहले कोहली ने 12 जून 2010 को टी-20 डेब्यू किया था और फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोहली ने जिंम्बाव्बे के खिलाफ 21 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर अपने डेब्यू मैच में टीम को जीत दिलाने का काम किया था।  इस दौरान उन्हें कभी किंग कोहली, कभी चेज मास्टर तो कभी रन मशीन समेत न जाने कितने नामों से जाना जाने लगा। वहीं विराट कोहली टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं।  उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय T20 विश्र्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने और प्लैयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया है। 

T20I में  कोहली का शानदार प्रदर्शन
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 4008 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, उन्होंने टी-20 के 115 मैचों में 52.74 की औसत से इतने रन बनाए है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज 32 बार नॉट आउट रहा। 122 रन नाबाद उनका उच्चतम स्कोर है। इस एक शतक के अलावा विराट ने 37 फिफ्टी भी लगाई है। टी20 क्रिकेट में विराट ने 356 चौके और 117 छक्के लगाए हैं।

PunjabKesari

T20I सबसे ज्यादा रन बनाने टॉप 5 खिलाड़ी
1. विराट कोहली (भारत) : 4,008
2. रोहित शर्मा (भारत) : 3,853
3.मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3531 रन
4.बाबर आजम (पाकिस्तान): 3323 रन
5.पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 3181 रन

विराट कोहली का यह सफर किसी जंग से कम नहीं है। विश्र्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में विराट कोहली कुछ खराब फार्म से गुजरे है। इस दौरान उनकी खूब आलोचना भी हुई। विराट ने आलोचनाओं पर ध्यान देने के बजाए अपने खेल पर ध्यान दिया और आज स्थिति यह है कि वे टी-20 विश्व कप से सबसे सफल बल्लेबाज हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News