तालिब और दिनेश मर्सीडीज ट्राफी के लिए क्वालीफाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 07:02 PM (IST)

मुंबई : शहर के गोल्फरों मुराद तालिब और दिनेश लाल ने मर्सीडीज ट्राफी 2019 के मुंबई क्वालीफिकेशन चरण के पहले दिन राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया। तालिब ने 69 जबकि दिनेश ने 74.2 का नेट स्कोर बनाया। राष्ट्रीय फाइनल्स का आयोजन पुणे के आक्सफोर्ड गोल्फ रिसार्ट में 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा। मुंबई में पहले दिन 97 गोल्फरों ने चुनौती पेश की। अगले दो दिनों में चार क्वालीफाइंग स्थानों के लिए 104 गोल्फर चुनौती पेश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News