टाटा स्टील रैपिड और ब्लिट्ज़ – अर्जुन और निहाल की शानदार शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 08:53 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) भारत के सबसे प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट टाटा स्टील शतरंज के चौंथे संस्करण का आगाज हो गया है और हमेशा की तरह पहले तीन दिन रैपिड टूर्नामेंट खेला जाएगा । पहली बार यह टूर्नामेंट पुरुष के साथ साथ महिला वर्ग मे भी खेला जा रहा है ।

पहले दिन पुरुष वर्ग में अजरबैजान के दिग्गज खिलाड़ी शाखिरयार ममेद्यारोव नें लगातार तीन जीत दर्ज कर एकल बढ़त कायम कर ली है ,उन्होने भारत के डी गुकेश ,सेथुरमन और यूएसए के वेसली सो को पराजित किया । हालांकि भारत के अर्जुन एरिगासी और निहाल सरीन नें भी दो मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए तो दो जीत दर्ज करते हुए अच्छी शुरुआत की और 2 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । अर्जुन नें विश्व रैपिड चैम्पियन उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक को पराजित किया जबकि हमवतन विदित गुजराती और डी गुकेश से बाजी ड्रॉ खेली जबकि निहाल नें विदित को हराया और यूएसए के हिकारु नाकामुरा और अब्दुसत्तारोव से बाजी ड्रॉ खेली । गुकेश , अब्दुसत्तारोव ,ईरान के परहम मघसूदलू और वेसली सो 1.5 बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 3

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 7   GM Mamedyarov Shakhriyar 2747 3 0 3,50 3 2
2 9   GM Erigaisi Arjun 2628 2 0 2,75 1 1
3 1   GM Nihal Sarin 2616 2 0 2,00 1 1
4 4   GM Gukesh D 2632 1,5 0 2,50 1 1
5 2   GM Abdusattorov Nodirbek 2676 1,5 0 1,50 1 0
6 8   GM Maghsoodloo Parham 2656 1,5 0 1,00 1 1
7 6   GM So Wesley 2784 1,5 0 0,75 1 1
8 3   GM Vidit Santosh Gujrathi 2662 1 0 1,75 0 0
9 10   GM Nakamura Hikaru 2789 0,5 0 1,00 0 0
10 5   GM Sethuraman S.P. 2545 0,5 0 0,75 0 0

महिला वर्ग में जॉर्जिया की नाना दगनिडजे लगातार 3 जीत के साथ एकल बढ़त पर चल रही है जबकि भारत की भारत की कोनेरु हम्पी ,हरिका द्रोणावल्ली, उक्रेन की मारिया मुजयचूक और एना ऊषेनिना 2 अंक बनाकर खेल रही है ।

Rank after Round 3

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 8   GM Dzagnidze Nana 2475 3 0 2,00 3 2
2 10   GM Koneru Humpy 2474 2 0 3,00 1 1
3 2   GM Muzychuk Mariya 2476 2 0 2,50 1 0
4 6   GM Ushenina Anna 2371 2 0 2,00 1 1
5 7   GM Harika Dronavalli 2475 2 0 1,75 1 0
6 4   IM Vaishali Rameshbabu 2351 1,5 0 2,00 1 0
7 1   GM Muzychuk Anna 2458 1 0 1,25 0 0
8 9   WGM Vantika Agrawal 2262 1 0 0,50 1 0
9 3   WIM Savitha Shri B 2311 0,5 0 0,50 0 0
10 5   IM Kiolbasa Oliwia 2304 0 0 0,00 0 0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News