IND vs ZIM: करो या मरो मुकाबले से पहले चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक के साथ दिखीं माहिका, Video
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:11 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सुपर-8 के पहले मैच में South Africa national cricket team से हार के बाद अब India national cricket team की नजरें वापसी पर टिकी हैं। 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई पहुंच गई। यह मैच चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा।
एयरपोर्ट पर हार्दिक के साथ माहिका
टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चेन्नई एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। यह पहला मौका नहीं है जब माहिका को हार्दिक के साथ देखा गया हो। इससे पहले भी विदेशी दौरे के दौरान दोनों साथ स्पॉट किए गए थे। एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
VIDEO | Chennai: Team India arrives ahead of the Zimbabwe clash after a super-hit round loss to South Africa in the T20 World Cup 2026. pic.twitter.com/LTICJlhNgS
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
गुरुवार को जिम्बाब्वे से होगा सामना
भारत सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को Zimbabwe national cricket team के खिलाफ खेलेगा।दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुआई में टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत जरूरी है।
अंक तालिका का समीकरण
सुपर-8 ग्रुप-1 में: दक्षिण अफ्रीका 2 अंक और +3.800 NRR के साथ शीर्ष पर है। भारत 0 अंक और -3.800 NRR के साथ तालिका में सबसे नीचे है। भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। हालांकि, सिर्फ जीत ही काफी नहीं — अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

