तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज –गुकेश और अर्जुन की शानदार जीत से शुरुआत
punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 07:53 AM (IST)

स्टाकहोम स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट पहली बार दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ खेल रहे है और पहला दिन पहला राउंड पूरी तरह से भारत के नाम रहा । पहले दिन भारत के दोनों खिलाड़ियों डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी नें शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आरंभ किया ।
सबसे पहले अर्जुन एरिगासी नें इज़राइल के दिग्गज खिलाड़ी बोरिस गेलफंड को मात देते हुए शानदार शुरुआत की , काले मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें ओपन केटलन ओपनिंग में मध्य खेल में एक मोहरे की बढ़त बनाकर 41 चालों में लगभग एकतरफा मुक़ाबले मे बोरिस को पराजित किया ।
देखे इस मैच का विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
इसके बाद टॉप सीड डी गुकेश नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन के खिलाफ एक लंबे चले मुक़ाबले में काले मोहरो से 60 चालों में बाजी जीत ली ।
देखे इस मैच का विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
अन्य मुकाबलो में रूस के पीटर स्वीडलर को यूएसए के अभिमन्यु नें तो जर्मनी के विन्सेंट केमर को मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें ड्रॉ पर रोक लिया । प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी राउंड रॉबिन आधार पर आपस में कुल 7 क्लासिकल मुक़ाबले खेलेंगे , अब दूसरे राउंड में गुकेश का सामना विन्सेंट से होगा तो अर्जुन के सामने निल्स बाजी खेलेंगे ।
Rank after Round 1
Rk. | SNo | Name | FED | Rtg | TB1 | ||
1 | 6 | GM | Gukesh, D | IND | 2732 | 1 | |
8 | GM | Erigaisi, Arjun | IND | 2701 | 1 | ||
3 | 2 | GM | Svidler, Peter | FID | 2683 | 0,5 | |
4 | GM | Keymer, Vincent | GER | 2700 | 0,5 | ||
5 | GM | Grandelius, Nils | SWE | 2664 | 0,5 | ||
7 | GM | Mishra, Abhimanyu | USA | 2550 | 0,5 | ||
7 | 1 | GM | Gelfand, Boris | ISR | 2678 | 0 | |
3 | GM | Van Foreest, Jorden | NED | 2689 | 0 |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
UP के डिप्टी सीएम बोले- ''राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, कांग्रेस व विपक्ष का होगा सफाया''

Recommended News

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला