थाला की इमोशनल एंट्री : दर्शक धोनी धोनी तो जिवा पापा पापा चिल्लाती दिखी, Video
punjabkesari.in Saturday, Apr 05, 2025 - 07:06 PM (IST)

खेल डैस्क : एमए चिंदबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री इस बार विशेष थी। मैच देखने के लिए विशेष तौर पर धोनी का परिवार मैदान पर आया था। यही नहीं, 184 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की जब पांचवीं विकेट गिरी तो थाला ने मैदान पर कदम रख दिया। उनकी एंट्री पर दर्शक जहां धोनी धोनी चिल्लाते दिखे तो वहीं, दर्शक दीर्घा के एक कोने में बेटी पापा पापा बोलते सुनी गई। स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी की एंट्री की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। सोशल मीडिया पर इसकी खूब वीडियोज भी वायरल हुईं।
#MSDhoni, the Thala, walks into his Chepauk Den and the crowd makes DHO-NOISE!
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2025
Can he finish it off in style for #CSK tonight with his parents cheering for him?
Watch LIVE action ➡ https://t.co/4Kn2OwL1UW#IPLonJioStar 👉 #CSKvDC, LIVE NOW on Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi… pic.twitter.com/1TkzYloNwL
THE ATMOSPHERE WHEN MS DHONI CAME TO BAT AT THE CHEPAUK. 🤯
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 5, 2025
- The Craze of Thala. (Yesha Sagar). pic.twitter.com/HBwBOFzZ1M
धोनी का सीएसके के लिए योगदान
महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल में योगदान अतुलनीय है। 2008 से सीएसके के कप्तान के रूप में, धोनी ने टीम को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी दिलाई। उनकी शांतचित्त नेतृत्व शैली और रणनीतिक फैसलों ने सीएसके को सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बनाया। धोनी ने 264 आईपीएल मैचों में 5243 रन बनाए, जिसमें उनकी फिनिशिंग स्किल्स का जादू देखने लायक रहा। विकेटकीपिंग में भी उन्होंने 148 कैच और 42 स्टंपिंग के साथ रिकॉर्ड बनाया। दबाव में सही फैसले लेने और युवा खिलाड़ियों को मौके देने में उनकी भूमिका ने सीएसके की संस्कृति को मजबूत किया। 2024 में कप्तानी छोड़ने के बाद भी, धोनी एक मेंटर और खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
अच्छा नहीं गया मुकाबला
मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स खराब शुरूआत के बावजूद स्कोरबोर्ड पर 183 रन टांगने में सफल रही। जेक फ्रेजर 0 पर आऊट हो गए। लेकिन केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 33 तो कप्तान अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए।टंत में स्टब्स ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्केार 183 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की शुरूआत खराब रही। 74 रन पर ही उनके पांच विकेट पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। लेकिन इस दौरान विजय शंकर ने कुछ राहत दी। उन्होंने अर्धशतक लगाया और स्कोर आगे बढ़ाया। उनके साथ धोनी भी थे लेकिन रन रेट काफी कम थी जिसके चलते उनका जीतना मुश्किल लग रहा था।