भारत-इंगलैंड मैच के दौरान मिले थे दो दिल, ईसीबी ने वीडियो शेयर किया खुलासा
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 06:00 PM (IST)
नई दिल्ली : क्रिकेट विश्व कप के दौरान जब भारतीय टीम इंगलैंड के खिलाफ सीरीज का अहम मैच खेल रही थी तो दर्शक दीर्घा में बैठे जोड़े ने नाटकीय घटनाक्रम के साथ सगाई कर ली। ईसीबी ने विश्व कप गुजर जाने के सात महीनों बाद अपने ट्विटर अकाऊंट पर वेलेंटाइन डे पर विशेष तौर पर यह वीडियो शेयर की है। उक्त वीडियो में सफेद शर्ट पहने हुए लड़का अपनी महिला साथी को सगाई के लिए प्रपोज करता नजर आता है। खास बात यह है कि उक्त महिला पहले तो शादी के लिए मना कर देती है लेकिन जब उसे पता चलता है कि यह मजाक नहीं असलियत है तो वह हां कर देती है। देखें वीडियो-
🏏 ➕ ❤️ = 💍
— England Cricket (@englandcricket) February 14, 2020
Imagine she said no!! 😅 pic.twitter.com/QoGGEZ1Qf4