T20 World Cup : ये 4 टीमें पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में, विशेषज्ञों ने की बड़ी भविष्यवाणी

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 03:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और सुपर 8 के मुकाबलों ने सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ कर दी है। क्रिकेट गलियारों में इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा है कि आखिर वे कौन-सी चार टीमें होंगी जो खिताबी जंग से बस एक कदम दूर पहुंचेंगी। पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने अपने आकलन के आधार पर संभावित सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की है। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने भारत को मजबूत दावेदार माना है, जबकि भारत-पाकिस्तान के संभावित सेमीफाइनल मुकाबले की भी अटकलें तेज हो गई हैं।

विशेषज्ञों की सेमीफाइनल भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों Cheteshwar Pujara, Mohammad Kaif, Varun Aaron, Sanjay Bangar, Saba Karim और मौजूदा स्पिनर Yuzvendra Chahal ने अपनी-अपनी टॉप चार टीमों का चयन किया।

उनकी पसंद इस प्रकार रही:

युवेंद्र चहल: भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
चेतेश्वर पुजारा: भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड
मोहम्मद कैफ: भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
वरुण एरॉन: भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान
संजय बांगर: भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान
सबा करीम: भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका

भारत बना सर्वसम्मत दावेदार

लगभग सभी विशेषज्ञों ने भारत को सेमीफाइनल का पक्का दावेदार माना है। टीम ने अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है — शीर्ष क्रम की आक्रामक बल्लेबाजी, मिडिल ऑर्डर की स्थिरता और परिस्थितियों के अनुसार ढलने वाली गेंदबाजी भारत को मजबूत बनाती है। दबाव वाले मुकाबलों में टीम का अनुभव भी उसे खिताब की दौड़ में आगे रखता है।

दक्षिण अफ्रीका को भी मिल रहा समर्थन

दक्षिण अफ्रीका को भी कई विशेषज्ञों का समर्थन मिला है। उनकी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें मजबूत दावेदार बनाया है। हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन स्थिर रहा है, जिससे उन पर भरोसा बढ़ा है।

ग्रुप 2 में कड़ी टक्कर

ग्रुप 2 को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका — सभी को अलग-अलग विशेषज्ञों ने चुना है।

इंग्लैंड के पास विस्फोटक बल्लेबाजी है, लेकिन निरंतरता चुनौती रही है।

न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंटों में अपनी रणनीतिक अनुशासन के लिए जाना जाता है।
पाकिस्तान अनिश्चित लेकिन मैच जिताने वाली टीम मानी जाती है।
श्रीलंका ने उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में स्पिन रणनीति से प्रभावित किया है।
यही कारण है कि सेमीफाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक बन गई है।

क्या फिर होगा भारत-पाक सेमीफाइनल?

टूर्नामेंट की स्थिति पर निर्भर करते हुए भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में आमने-सामने आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह मुकाबला वैश्विक स्तर पर जबरदस्त उत्साह पैदा करेगा और क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर विश्व मंच पर देखने को मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News