'ये फिक्सिंग कैपिटल्स है', दिल्ली की सातवीं हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, आए ऐसे रिएक्शन

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 11:25 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 27 रन से करारी शिकस्त मिली। चेन्नई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई। दिल्ली का इस सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है और टीम प्वाइंट्स टेबल में 11 मैचों में 7 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है।

दिल्ली के खराब प्रदर्शन से टीम के फैंस भी बेहद निराशा है और यह निराशा और भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि दिल्ली को ज्यादातर मुकाबलों बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बुधवार को चेन्नई के खिलाफ दिल्ली की हार के बाद फैंस के सबर का बांध टूट गया है और फैंस दिल्ली कैपिटल्स पर जमकर गुस्सा निकाल रहें हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

 

 

@DelhiCapitals ये नई दिल्ली नहीं भटकी हुई दिल्ली है ! समझे या समझाऊ रिपील और मनीष से अच्छा तो गल्ली वाले लड़के खेलते है

— ram rajpurohit (@ramunibiz) May 10, 2023

 

 

 

Australian agent Ricky Ponting ruining Delhi Capitals. #DCvsCSK #CSKvsDC pic.twitter.com/jpm1mB6IYa

— Don (@donscoopshot) May 10, 2023

 

ये फिक्सिंग कैपिटल्स है

— Mayank Kumar (@moonstar_live) May 10, 2023

 

 

@RishabhPant17 @SGanguly99 #IPL @BCCI Not only night, never will win IPL trophy
Sab fixing hai, pichle IPL mai hi dekh liya tha, jaan bhujkar mumbai se haare, or RCB ko playoff mai pahunchya. Tim David out tha, 2 review bache the pant ne khud appeal kari Or review nahi liya.1/2

— Amit Yadav (@AmitYad56066566) May 10, 2023

 

 

Delhi Capitals sedha Airport ke taraf niklo Bhai...

— Manoj nayak (@ViratianBlood18) May 10, 2023

 

 

Poor mangement cost delhi capitals

— aaditya arav (@AadityaArav) May 10, 2023

 

 

@DelhiCapitals next year cup if
-new coach
-prithvi back
-rishabh back
-new scouting team
-kaif back
-dada not in dugout
-sack watson
-warner ka bhi kuch kro ya to form m laayo ya fir drop
-decent number 3 (dhull is not a t20 player, manish ka naam mt lo, sarfu se mujhe bchao).

— Akshit Kakran (@AkshitKakran1) May 11, 2023

 

 

Rest in poor #DelhiCapitals pic.twitter.com/rWKuWRyVLY

— Amit Singha (@YengkhomAmit) May 11, 2023

 

 

Bhai Din k Match Toh Sarre Jeet Rahe ho na jaise

— Coke+Mentos (@Shramkarlothodi) May 10, 2023

 

 

भक..,.... कुछो नहीं सीख रहे हो

— संजय कुमार (Sanjay Kumar) (@sanjayku_mar) May 10, 2023

 

Ghatia mangement, jita hua match har gye😒🥴

— Waseem Sheikh (@WasimAh27074705) May 10, 2023

 

ऐसा रहा मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। चेपौक स्टेडियम की धीमी पिच पर चेन्नई का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका, लेकिन सभी ने छोटे-छोटे योगदान देकर टीम को 167/8 के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिये राइली रूसो और मनीष पांडे ने 59 रन की साझेदारी की, हालांकि इसके लिये उन्होंने 59 गेंदें भी खेलीं। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने चार ओवर में मात्र 16 रन दिये, जबकि रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस स्पिन जोड़ी के आठ ओवरों ने दिल्ली को लक्ष्य तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News