धोनी के संन्यास से इमोशनल हुए यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कहा- ये साल बुरी खबरें ही दिए जा रहा है

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 01:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महान विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त शाम 7.29 बजे अंतराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा की। उनके संन्यास की घोषणा ने बहुत से क्रिकेट फैंस का दिल भी तोड़ा क्योंकि कई लोग अभी उन्हें 2021 वर्ल्ड कप में देखने ही इच्छा में थे। धोनी के संन्यास की खबर से मशहूर भारतीय यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी भावुक हो उठे और कहा, ये साल बुरी खबरें ही दिए जा रहा है। 

धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर संन्यास की खबर देने के बाद हजारों लोगों ने कमेंट्स दिए जिसमें आशीष चंचलानी भी मौजूद थे। चंचलानी ने धोनी के संन्यास की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, एक साल और रूक जाते माही, ये साल वैसे भी बुरी खबरें ही दिए जा रहा है। इसी के साथ ही चंचलानी ने अंत में दुख प्रगट करने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। चंचलानी के इस कमेंट पर करीब 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया कि है और कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। 

PunjabKesari

गौर हो कि 15 अगस्त को धोनी के साथ ही एक और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी और रैना काफी अच्छे दोस्त हैं और अब ये दोनों खिलाड़ी यूएई में होने वाले आईपीएल सीजन 13 में खेलते हुए दिखाई देंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी इस दौरान एक साल से ज्यादा के बाद मैदान में चौके छक्के लगाते दिखाई देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News