अवनि लेखरा का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा मेडल, गोल्ड के बाद अब जीता कांस्य पदक

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 11:52 AM (IST)

टोक्यो (जापान) : भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक में आर8 महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। ये पैरालंपिक में अवनि का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। 

अवनी अंत में 149.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी। 19 वर्षीय भारतीय एथलीट प्रोन राउंड के समापन के बाद छठे स्थान पर खिसक गई। 30 शॉट के बाद अवनि के 303.4 अंक हो गए। एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत अच्छी रही और अवनि पांचवें स्थान पर आ गई। अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए भारतीय एथलीट 2 श्रृंखलाओं के अंत में स्थाई स्थिति में चौथे स्थान पर पहुंच घई। 

अंतिम कुछ मिनटों में अवनी ने कांस्य पदक जीतने के लिए एक आदर्श स्कोर दर्ज किया। इससे पहले दिन में अवनि क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहकर आर8 महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 इवेंट के फाइनल में पहुंची। अवनी ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग राउंड में क्रमश: 388, 393 और 395 का कुल स्कोर किया था। 

अवनी ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। यह 19 वर्षीय पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं। अवनी ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया था और 249.6 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News