सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में खेलेंगी शीर्ष भारतीय खिलाड़ी

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 05:46 PM (IST)

हिसार : भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी यहां शुक्रवार से शुरू हो रही नौवी सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप में अपनी अपनी प्रादेशिक ईकाइयों और नियोक्ताओं के लिए खेलेगी। गुरजीत कौर, दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू, नवनीत कौर, नवजोत कौर, अनुपा बारला और वंदना कटारिया उन शीर्ष सितारों में से हैं जो रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के लिए खेलेंगी। 

हाकी इंडिया के हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जान ने कहा, ‘स्पेन के सफल दौरे के बाद खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के जरिए लय को कायम रखना जरूरी है।’ आरएसपीबी अपने अभियान का आगाज पूल ए में हाकी राजस्थान के खिलाफ करेगा। पूल ए में हॉकी कर्नाटक, हॉकी ओडिशा, हाकी कुर्ग हैं जबकि पूल बी में पिछले साल की उपविजेता हॉकी मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, हॉकी गंगपुर ओडिशा, छत्तीसगढ हॉकी, हॉकी भोपाल होंगे। 

पूल सी में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी हिमाचल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हैं जबकि पूल डी में हॉकी झारखंड, हॉकी पंजाब, तमिलनाडु हॉकी, भारतीय यूनिर्विसटी संघ और केरल हॉकी हैं। पूल की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी जबकि सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 17 और 18 फरवरी को खेले जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News