U19 T20 WC Semifinal : भारत ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की आसान जीत, फाइनल में किया प्रवेश

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 04:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : अंडर-19  महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने मिले 108 रनों के जवाब में श्वेता सहरावत के नाबाद 61 रनों की मदद से 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।  

कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मन्नत कश्यप ने न्यूजीलैंड की अन्ना ब्राउनिंग को अपना शिकार बनाया। इमा मैक्लॉड भी कुछ खास नहीं कर पाईं। वह 2 रन बनैकर तितास साधु का शिकार बनीं। इसके बाद हालांकि, जॉर्जिया प्लामर ने 35 और इज गेज 26 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन दोनों टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकीं। इन दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड 20 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 3 विकेट लिए। तितास साधु, मन्नत, कप्तान शेफाली और अर्चना को एक-एक विकेट मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News