U19 Womens T20 WC : महान क्रिकेटरों ने टीम इंडिया को खिताबी जीत पर दी बधाई
punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्ली : अनुभवी क्रिकेटरों झूलन गोस्वामी और मिताली राज ने अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ शांत चित के साथ रन-चेज कर भारत ने फाइनल में इंग्लैंड पर 7 विकेट से खिताबी जीत हासिल की।
सलामी बल्लेबाज़ तीता साधु और अर्चना देवी ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को छह ओवर के बाद 22/4 पर गिरा दिया। साधु ने सीधे अपने 4 ओवर फेंके और केवल छह रन देकर दो विकेट चटकाए।
झूलन ने ट्विटर पर कहा, 'ऐतिहासिक जीत। हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। शानदार प्रदर्शन। सभी खिलाड़ियों को बधाई। यह जीत लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।'
मिताली राज ने ट्वीट किया, 'चैंपियंस! बधाई हो टीम इंडिया, यह एक बड़ी उपलब्धि है! इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है। यह जीत और भी खास है क्योंकि यह पहला महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप है। हर पल का आनंद लें!'
वर्तमान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने जूनियर समकक्षों की प्रशंसा की। हरमनप्रीत ने कहा, 'आप हमारे लिए एक प्रेरणा रही हैं। आप लड़कियों ने देश का नाम रोशन किया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है, जो विश्व प्रतियोगिता का हिस्सा रहे हैं।'
मंधाना ने कहा, 'चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड। गर्व है। पूरी तरह से अपने समूह पर गर्व है। उद्घाटन संस्करण में चैंपियंस ने इसे और भी खास बना दिया है। यह सिर्फ शुरुआत है। टीम आगे बढ़ो।
इस बीच महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा, 'भारतीय महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है! पहले महिला प्रीमियर लीग की घोषणा और अब अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जीत। उद्घाटन अंडर 19 विश्व कप जीतने पर पूरी महिला टीम को बधाई।' यह जीत एक पूरी पीढ़ी को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।'
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट किया. 'विश्व कप जीतने के लिए अंडर-19 लड़कियों की क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश को गौरवान्वित करने के लिए शाबाश जय हिंद।'
पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने ट्वीट किया, 'महिला अंडर-19 टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई.. यह लड़कियों के लिए अपने खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम है।'
गौतम गंभीर ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, देश को आप लड़कियों पर गर्व है! शानदार तरीके से अंत किया, चैंपियंस'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

SpiceJet छह महीनों तक क्रेडिट सुइस को 10 लाख डॉलर प्रति माह किस्त देः न्यायालय