MI vs KKR : किरोन पोलार्ड के नाम जुड़ा यूनीक रिकॉर्ड, क्रिस गेल भी रह गए थे पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 09:43 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के ऑलराऊंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एमसीए के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी पावर हिटिंग का एक बार फिर से सबूत दिया। मुंबई की टीम जब 19 ओवर तक 138 रन बनाकर खेल रही थी तब पोलार्ड ने महज 5 गेंद खेलते हुए 22 रन ठोक दिए। इसी के साथ मुंबई ने 161 रन पर अपनी पारी समाप्त की। पोलार्ड ने पांच गेंदों में 22 रन बनाए जिससे उनका स्ट्राइक रेट 440 तक चला गया। आईपीएल में पहली पांच गेंदों की यह सबसे बढ़ी पारी थी। 

पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के भी लगाए। इसी के साथ आईपीएल में वह चौकों से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर 1 पर आ गए। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड तो सिक्सर किंग क्रिस गेल के नाम पर भी नहीं है। 

Unique record, Kieron Pollard, Chris Gayle, IPL 2022, Mumbai indians, MI vs KKR, KKR vs MI, अनोखा रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियंस

पोलार्ड के अब आईपीएल में 215 चौके और 218 छक्के हो गए हैं। जबकि गेल ने आईपीएल में 399 चौके और 355 छक्के लगाए हैं। तो इस यूनीक रिकॉर्ड में पोलार्ड उनसे आगे हो गए हैं। यही नहीं पोलार्ड अब आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर भी आ गए हैं। वह आगामी मैचों में अगर चार छक्के भी लगा देते हैं तो वह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। देखें आंकड़े-

आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
355 क्रिस गेल
250 एबी डीविलियर्स
230 रोहित शर्मा
222 महेंद्र सिंह धोनी
219 किरोन पोलार्ड

20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के
50 - महेंद्र सिंह धोनी
33 - कीरोन पोलार्ड
23 - रवींद्र जडेजा
23 - रोहित शर्मा
23 - हार्दिक पांड्या
19 - एबी डीविलियर्स

Unique record, Kieron Pollard, Chris Gayle, IPL 2022, Mumbai indians, MI vs KKR, KKR vs MI, अनोखा रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियंस

सीजन की सबसे तेज स. रेट से खेली पारी
440 किरोन पोलार्ड (5 गेंद में 22 रन)
344 भानुका राजपक्षे (9 गेंद में 31 रन)
312 ओडियन स्मिथ (8 गेंद में 25 रन)
285 वाशिंगटन सुंदर (14 गेंद में 40 रन)
250 शिमरोन हेटमायर (14 गेंद में 35 रन)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News