SL vs NZ : कुामिंडु मेंडिस का यूनीक रिकॉर्ड, चांदीमल का शतक, श्रीलंका 306-3

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 11:18 PM (IST)

गाले : दिनेश चांदीमल (116) शतकीय, एंजलो मैथ्यूज (नाबाद 78) और कामिंडु मेंडिस (नाबाद 51) रनों की अर्धशतकी पारियों के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 306 रन का स्कोर बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली हैं। आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में पुथम निसंका (एक) रन टिम साउदी का शिकार बन गए।

 


इसके बाद दिनेश चांदीमल के साथ दिमुथ करुणारत्ने ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। 40वें ओवर में दिमुथ करुणारत्ने (46) रन पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। आज आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल थे। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने बोल्ड किया। चांदीमल ने 208 गेंदों में (116) रनों की पारी खेली।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका ने 3 विकेट पर 306 रन बनाए थे तथा एंजलो मैथ्यूज (नाबाद 78) और कामिंडु मेंडिस (नाबाद 51) क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। मेंडिस ने दिन के अंतिम ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका के इस युवा ऑलराउंडर अपने 50 रन पूरे करने के साथ ऐसा रिकार्ड बना लिया है जिसे आज के पहले कोई नहीं बना सका।

 

कामिंडु मेंडिस दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 8 टेस्ट मैच में 8 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील लगातार 7 टेस्ट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने के रिकार्ड को तोड़ा है। इससे पहले सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सुटक्लिफ को अपने पदार्पण के बाद लगातार 6 टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाने की उपलब्धि हासिल है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News