बॉलीवुड सिंगर KK के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया दुख, रैना ने लिखा- आप दिल में रहेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 04:14 PM (IST)

खेल डैस्क : बॉलीवुड के दर्जनों सुपरहिट गीत गाने वाले मशहूर सिंगर मशहूर सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया। 53 साल के केके कोलकाता में एक लाइव शो कर रहे थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के निधन से  भारतीय क्रिकेटरों भी हैरान थे। देर रात से ही भारतीय क्रिकेटरों ने लगातार सिंगर के लिए ट्विट किए। क्रिकेटर रैना ने लिखा- मैं काफी सदमें में हूं। ये हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है। आपके गाने हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आप एक लीजेंड हैं। केके आप जल्दी चले गए। आपके चाहने वालों को ये दुख सहने की ताकत मिले। देखें ट्विट-


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News

Recommended News