भारत समेत दुनियाभर के दिग्गजों ने माराडोना को दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 11:39 AM (IST)
नई दिल्ली : फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक डिएगो माराडोना के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली, पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो, अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मैसी समेत दुनिया भर के तमाम दिग्गजों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
There will be no another Maradona born again. He is the first Football Superstar we saw live in television. I couldn't see the live game of great Pele and mesmerizing Garrincha playing but I'm extremely lucky to see the live magic of MARADONA!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 25, 2020
RIP "God of Football". pic.twitter.com/uQRV9GIFRa
खेल मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि अब कोई दूसरा माराडोना नहीं पैदा होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब फिर से कोई दूसरा माराडोना पैदा नहीं होगा। वह पहले फुटबॉल सुपरस्टार हैं जिन्हें हमने टेलीविजन पर लाइव देखा था। मैं महान पेले और बेमिसाल गैरिंचा को कभी लाइव खेलते नहीं देख सका लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने माराडोना का जादू लाइव देख पाया!‘फुटबॉल के भगवान'को श्रद्धांजलि।'
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट कर माराडोना को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरा हीरो अब नहीं रहा। मेरा जीनियस अब हमारे बीच नहीं है। मैंने केवल आपके लिए ही फुटबॉल देखा करता था।'
Football and the world of sports has lost one of its greatest players today.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 25, 2020
Rest in Peace Diego Maradona!
You shall be missed. pic.twitter.com/QxhuROZ5a5
भारत में ‘क्रिकेट के भगवान' का दर्जा प्राप्त कर चुके सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अर्जेंटीना में भगवान का दर्जा रखने वाले डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘फुटबॉल और खेल जगत ने आज अपना एक महान खिलाड़ी खो दिया। आप हमेशा याद किए जाएंगे।'
"Not many in sport can say they inspired a generation. But the greatest inspire many generations."
— ICC (@ICC) November 25, 2020
Tributes have poured in from the cricketing world for football legend Diego Maradona, who has passed away aged 60.
अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी ट्वीट कर माराडोना को श्रद्धांजलि दी। आईसीसी ने लिखा, ‘खेल जगत में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो यह कह सकें कि उन्होंने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है। लेकिन महान खिलाड़ी कई पीढि़यों को प्रेरित करते हैं।' मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने वीडियो शेयर कर दिग्गज खिलाड़ी को याद किया।
Que notícia triste. Eu perdi um grande amigo e o mundo perdeu uma lenda. Ainda há muito a ser dito, mas por agora, que Deus dê força para os familiares. Um dia, eu espero que possamos jogar bola juntos no céu. pic.twitter.com/6Li76HTikA
— Pelé (@Pele) November 25, 2020
ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले ने कहा, ‘दोस्त को खोने की दुखद खबर मिली। यह पक्का है कि स्वर्ग में हम साथ में बॉल किक करेंगे।'
Hoje despeço-me de um amigo e o Mundo despede-se de um génio eterno. Um dos melhores de todos os tempos. Um mágico inigualável. Parte demasiado cedo, mas deixa um legado sem limites e um vazio que jamais será preenchido. Descansa em paz, craque. Nunca serás esquecido.🙏🏽 pic.twitter.com/WTS21uxmdL
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 25, 2020
पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्वीट कर माराडोना को अद्वितीय जादूगर बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज मैंने अपने एक दोस्त को अलविदा कह रहा हूं। आप हमें जल्दी छोड़कर चले गए, लेकिन आप अपने पीछे असीमित विरासत छोड़ गए हैं। आपकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकेगा। आपको कभी नहीं भूल पाएंगे।'
डिएगो माराडोना को उनके हमवतन और दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मैसी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मेसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अर्जेटीना के सभी लोगों और फुटबाल के लिए बहुत ही दुखद: दिन। वह हमें छोड़कर चले गए लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं जा सकते क्योंकि डिएगो अमर हैं। मैं उस महान इंसान के साथ बिताए गए सभी अच्छे पलों को याद करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेनटिनो ने डिएगो माराडोना के निधन पर गहरा दुख जताया है। इनफेनटिनो ने कहा, ‘आज एक अविश्वसनीय दुखद दिन है। हमारे डिएगो ने हमें छोड़ दिया। ऐसा लगा हमारे दिल ने एक पल के लिए धड़कना बंद कर दिया हो। हमारी खामोशी, हमारे आंसू, हमारा दर्द ही वह सब है जो हम इस समय महसूस कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, ‘इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है। प्रिय डिएगो, शांति में आराम करो। ढेर सारा प्यार।'