चुनाव नतीजों से पहले विजेंदर को मिली खुशखबरी, दोबारा पिता बने

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 03:14 PM (IST)

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह दोबारा पिता बन गए हैं। विजेंदर ने एक ट्विट कर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। विजेंदर ने 2011 में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्चना सिंह के साथ शादी की थी। अर्चना एमबीए भी कर चुकी है। दिल्ली में ही दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद विजेंदर के पैतृक निवास में रिसेप्शन करवाई गई थी। विजेंदर का इससे पहले बेटा अरबीर सिंह भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News