स्पष्ट सोच के साथ ओलंपिक जा रही विनेश : कोच वॉलेर अकोस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 09:20 PM (IST)

नई दिल्ली : विनेश फोगाट के विदेशी कोच वॉलेर अकोस का मानना है कि यह भारतीय पहलवान स्पष्ट सोच के साथ टोक्यो जा रही है और उनके खेल में कोई कमी निकालना मुश्किल है। भारतीय दल में पदक की प्रबल दावेदारों में से एक विनेश को अपने वर्ग (53 किग्रा) में शीर्ष वरीयता दी गई है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इस साल अजेय रही है और इसलिए उन्हें शीर्ष वरीयता मिलना चौंकाने वाला फैसला नहीं है। उन्हें आखिरी बार फरवरी 2020 में एशियाई चैंपियनशिप में मायु मौकेदा से हार का सामना करना पड़ा था।

हंगरी के कोच अकोस का मानना है विनेश खेल की शानदार छात्रा है और उन्हें विश्वास है कि टोक्यो में वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेगी। अकोस ने हंगरी से कहा कि उसकी सोच स्पष्ट है। उसका आक्रमण और जवाबी हमला पहले से बेहतर हो गया है। बाहर जो रणनीति तैयार की जाती है उन पर वह अच्छी तरह से अमल करती है क्योंकि वह किसी तरह के दबाव में नहीं रहती। कई बार वह ऐसा नहीं कर सकती लेकिन वह पहले से काफी बेहतर है।

अकोस फरवरी 201 से विनेश के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय पहले भी अच्छी पहलवान थी लेकिन अब वह अलग स्तर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। वह हर दिन बेहतर होती जा रही है। वह शारीरिक और रणनीतिक तौर पर अधिक बेहतर हो गई है। उसका पांव का रक्षण बेहतर हो गया है। वह अपने खेल के प्रति अधिक सजग हो गई है। 

अकोस ने कहा कि विनेश हर चीज में अच्छी है। मुझे उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला लड़ेगी। विनेश और अकोस 26 जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News