चौथी हार के बाद बोले कोहली- अभी 10 गेम बची हैं, हम बेहतर करेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 11:51 PM (IST)

जालन्धर : जयपुर के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से हारने पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बेहद निराश दिखे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने गलतियां की, उसने हमें मैच से बाहर कर दिया। हम 15-20 रन कम थे। मार्कस और मोईन ने हमें प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। अंत में स्कोर करना आसान नहीं था क्योंकि विकेट धीमा हो गया था। हमने मैच में काफी गलतियां कीं। टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है।

कोहली ने कहा कि हमारे पास खुद को साबित करने के लिए अभी 10 गेम और हैं। उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं। हमने मुंबई के खेल में और इस खेल में अच्छा खेला। यह टूर्नामेंट इतना लंबा नहीं है और आपको एक बार फिर से टीम के बारे में सोचना पड़े। अभी हमारी कोशिश बेहतर संयोजन करने पर है। हमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ टीम लाने पर ध्यान देना होगा।

एक सीजन की शुरुआत से लगातार मैच हारने वाली टीमें
6 दिल्ली डेयरडेविल्स (2013)
5 डैक्कन चार्जर्स (2012)
5 मुंबई इंडियंस (2014)
4 मुंबई इंडियंस (2008)
4 मुंबई इंडियंस (2015)
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2019)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News