विराट ने IPL 2022 में लगाया पहला अर्धशतक, खुशी से झूम उठी अनुष्का शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 05:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। खराब फॉर्म में चल रहे विराट के इस अर्धशतक से उनके फैंस काफी खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। वहीं अनुष्का शर्मा भी यह मैच देखने को लिए स्टेडियम में मौजूद थी। जैसे ही विराट कोहली ने इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। अनुष्का शर्मा स्टैंड से विराट को चीयर करने के लिए जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखें प्रतिक्रिया -

 

गौर हो कि अब तक खेले गए आईपीएल मैचों में विराट कोहली संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। पर गुजरात के खिलाफ विराट के बल्ले से निकले इस अर्धशतक ने उनके फैंस को खुश होने का मौका दिया। विराट गुजरात के खिलआफ 53 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News